केदारनाथ यात्रा मार्ग में हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल ठप पड़ी हैं। 15 जून को आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत के बाद डीजीसीए ने दो दिन के लिए उड़ानों पर रोक लगाई थी, जो अब तक जारी है। छह दिनों से हेलीपैड पर सन्नाटा पसरा है और अब तक 5400 से अधिक यात्रियों के टिकट रद्द हो चुके हैं।
यात्रा की शुरुआत 2 मई से हुई थी, जिसमें यूकाडा और डीजीसीए ने थंबी एविएशन, हिमालयन हेली, ग्लोबल वेक्ट्रा, एरौ, क्रिस्टल, आर्यन हेली, ट्रांस भारत और पवन हंस को उड़ान की अनुमति दी थी। 2 मई से 14 जून तक 56,044 यात्रियों ने हेली सेवा से केदारनाथ यात्रा की थी।
हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि रोज़ाना औसतन 850 से 900 टिकट रद्द हो रहे हैं। मानसून की सक्रियता के चलते 22 जून रविवार को सभी हेली कंपनियां घाटी से लौट जाएंगी। अब अगला चरण 15 सितंबर के बाद शुरू होगा, जब बरसात का मौसम थमेगा।
Discover more from The Doon Mozaic
Subscribe to get the latest posts sent to your email.